Hindi
Saturday 27th of April 2024
0
نفر 0

मेना में 1300 हताहत, वरिष्ठ नेता ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

सऊदी अरब के मक्का नगर में मेना के मैदान में भगदड़ के दौरान 130 ईरानी हाजियों सहित 1300 से अधिक हाजियों की मौत के बाद इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने ईरान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
मेना में 1300 हताहत, वरिष्ठ नेता ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

सऊदी अरब के मक्का नगर में मेना के मैदान में भगदड़ के दौरान 130 ईरानी हाजियों सहित 1300 से अधिक हाजियों की मौत के बाद इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने ईरान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
 
 
 
      वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई ने गुरुवार को जारी होने वाले अपने एक संदेश में कहा है कि मारे जाने वाले हाजियों के परिजनों की सेवा में हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए मैं देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करता हूं।
 
 
 यह भी पढ़ेंः मेना त्रासदी के लिए आले सऊद शासन ज़िम्मेदारः इमामी काशानी
 
 
     वरिष्ठ नेता ने कहा है कि सऊदी अरब सरकार का कर्तव्य है कि इस दुर्घटना की भारी ज़िम्मेदारी स्वीकार करे और उसकी भरपाई, न्याय के साथ करे। वरिष्ठ नेता ने कहा कि गलत व्यवस्था कि जो इस दुर्घटना का कारण है, उसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
 
 
 
यह भी पढ़ेंः मिना आपदा से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाए
 
 
 
     वरिष्ठ नेता ने अपने संदेश में कहा है कि मिना में हाजियों के साथ होने वाली इस दुर्घटना ने ईद को, शोक में बदल दिया है। वरिष्ठ नेता ने कहा है कि मेरे प्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वह इस दुर्घटना में मारे जाने वालों की शिनाख्त और घायलों की देश वापसी के लिए कड़ी मेहनत जारी रखें और जो लोग भी इस संदर्भ में सहयोग कर सकते हैं और मदद करें था अन्य देशों के हाजियों की भी मदद भरपूर मदद करते हुए इस्लामी भाईचारे का प्रदर्शन किया जाए। (Q.A.)


source : irib
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

बोकोहराम ने 50 बच्चों समेत 80 लोगों ...
इराक़ के अलदजील क्षेत्र पर ...
सुप्रीम लीडर ने की तीन दिन के शोक ...
डॉक्टर अब्दुल कलाम का पार्थिव ...
लंदन, कैमडन मार्केट में भीषण आग।
सीरिया, तीन आत्मघाती हमलावरों ने ...
शिया मौलाना कल्बे जवाद समेत पाँच ...
अमरीकी सेना में भारी छंटनी, 60, ...
हलब की जीत सऊदी अरब, कतर और तुर्की ...
दाइश एक कैंसर है जो लेबनान में ...

 
user comment