Hindi
Thursday 28th of March 2024
0
نفر 0

सूरए अनफ़ाल की तफसीर

सूरए अनफ़ाल की तफसीर

इब्ने अब्बास के अनुसार, पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने बद्र युद्ध में मुसलमान लड़ाकों के प्रोत्साहन के लिए इनामों की घोषणा की। इस घोषणा के कारण युवा सैनिकों ने गौरवपूर्ण वीरता के साथ युद्ध किया, लेकिन बूढ़े लोग झंडों के नीचे खड़े रहे। जब युद्ध समाप्त हो गया तो युवा अपना इनाम लेने के लिए पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पास आए। बूढ़ों ने कहा कि हमें भी इनाम मिलना चाहिए, इसलिए कि हम जवानों के लिए सहारा थे और हमने उन्हें साहस दिलाया। इस बीच, युद्ध में हाथ लगने वाली वस्तुओं के बारे में मदीने के निवासियों में से दो लोगों के बीच कुछ कहा-सुनि हो गई, इसी समय ईश्वर की ओर से सूरए अनफ़ाल की पहली आयत अवतरित हुई। इस आयत में ईश्वर ने मतभेद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए युद्ध में प्राप्त किए जाने वाले धन-दौलत का अधिकार पैग़म्बरे इस्लाम (स) को सौंप दिया, पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने भी उसे मुसलमान सैनिकों के बीच बांट दिया।


सूर -ए- अनफ़ाल की पहली आयत:


तुम से अनफ़ाल अर्थात युद्ध में प्राप्त होने वाली एवं हर उस संपत्ति के बारे में पूछते हैं जिसका कोई मालिक नहीं है, कह दो अनफ़ाल पर अल्लाह और पैग़म्बर का अधिकार है, अल्लाह से डरो और उन भाई बंधुओं के बीच जिनका आपस में झगड़ा है सुलह करा दो और अगर ईमानदार हो तो अल्लाह और उसके पैग़म्बर का पालन करो।

अल्लाह सुन्दर है और सुन्दरता को पसंद करता है

यद्यपि यह आयत युद्ध में प्राप्त होने वाले माल के बारे में नाज़िल हुई है, लेकिन उसका अर्थ व्यापक है और यह एक मूल क़ानून है। इस क़ानून के तहत वह संपत्ति भी आती है जिसका कोई मालिक नहीं है। इस आयत के आधार पर इस माल एवं संपत्ति पर अल्लाह, पैग़म्बरे इस्लाम (स) और उनके उत्तराधिकारियों का अधिकार है, दूसरे शब्दों में इस्लामी शासन का अधिकार है ताकि मुसलमानों के हितों की रक्षा के लिए ख़र्च किया जा सका। अतः अनफ़ाल इस्लामी शासन के कोष के लिए वित्तपोषण का काम करता है। युद्ध में प्राप्त होने वाले माल के पांच हिस्सों में से चार हिस्सों पर सैनिकों का अधिकार है। यह जेहाद करने वालों के प्रोत्साहन और उनकी कठिनाईयों की भरपाई के लिए है। बाक़ी एक हिस्सा ख़ुम्स के रूप में ख़र्च किया जाएगा जिसका उल्लेख इसी सूरे की 41वीं आयत में है।


सूरए अनफ़ाल की दूसरी और चौथी आयतों में अल्लाह सुबाहनहु ताला मोमिनों की पांच विशेषताओं का उल्लेख कर रहा है। मोमिन केवल वे लोग हैं कि जब भी अल्लाह का नाम लिया जाता है उनके दिल भय उत्पन्न होता है, और जब उनके सामने उसकी आयतें पढ़ी जाती हैं तो उनके ईमान में वृद्धि होती है और वे केवल अपने पालनहार पर भरोसा करते हैं। वे नमाज़ अदा करते हैं और जो कुछ हमने उन्हें प्रदान किया है उसे ख़र्च करते हैं, वास्तविक मोमिन वही हैं।


विकास एवं संपूर्णता समस्त जानदारों की विशेषता है, वास्तविक मोमिन भी हमेशा संपूर्णता के रास्ते पर अग्रसर रहते हैं और कभी शांत नहीं बैठते। वे जीवित आस्था से परिपूर्ण हैं, उनके ईमान का पौदा हर दिन बढ़ता रहता है और उस पर ताज़ा फल फूल आते हैं। आयत में आगे कहा गया है कि, वे केवल अपने पालनहार पर भरोसा करते हैं।


वास्तव में वे पानी को उसके सोते से प्राप्त करते हैं और केवल अल्लाह पर भरोसा करते हैं। वे नमाज़ अदा करते हैं जो अल्लाह से संपर्क का माध्यम है। और जो कुछ आजीविका हमने उन्हें प्रदान की है उसे ख़र्च करते हैं।


सूरए अनफ़ाल की अधिकांश आयतों में बद्र युद्ध और उसकी विशेषताओं का उल्लेख किया गया है। इतिहास में दर्ज है कि जब मक्का वासियों के एक मुखिया अबू सुफ़ियान के नेतृत्व में व्यापारिक क़ाफ़िला सीरिया से मक्के की ओर लौट रहा था तो पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने अपने (सहाबी) अनुयाईयों को आदेश दिया कि इस व्यापारिक क़ाफ़िले को रोक लें और उसका माल ज़ब्त कर लें कि जो शत्रुओं का माल भी लेकर जा रहा है। इसका एक कारण यह था कि मुसलमानों को मक्के से मीदीने की ओर पलायन करने पर मजबूर करके मक्के के अनेकेश्वरवादियों ने उनकी संपत्तियों को ज़ब्त कर लिया था। इसके अलावा, यह बात तार्किक थी कि मुसलमान शत्रुओं का व्यापारिक माल ज़ब्त करके अपनी आर्थिक बुनियाद मज़बूत करें। अबू सुफ़ियान को अपने जासूसों द्वारा मुसलमानों की इस योजना की जानकारी प्राप्त हो गई और उसने तत्काल एक संदेशवाहक को मक्के की ओर भेजा ताकि मक्का वासियों को इस योजना से अवगत करा दे। संदेशवाहक बहुत ही ख़राब अवस्था बनाकर मक्के पहुंचा ताकि लोगों का ध्यान आकर्षित कर सके और उन्हें उकसा सके। उसके उकसाने पर मक्के के 950 लड़ाके 700 ऊंटों और 100 घोड़ों के साथ चल पड़े। अबू जहल अनेकेश्वरवादियों की सेना सरदार था।


शत्रुओं की संख्या लगभग मुसलमानों की संख्या से तीन गुना अधिक थी और उनके पास सैन्य उपकरण भी मुसलमानों के सैन्य उपकरणों से कई गुना अधिक थे। (अल्लाह ने दिया था एक महीना का समय)


पैग़म्बरे इस्लाम (स) 313 मुसलमान योद्धाओं के साथ बद्र के स्थान पर कि जो मक्के और मदीने के बीच में स्थित है पहुंचे और पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने स्वयं इस सैन्य टुकड़ी की कमांड अपने हाथ में रखी। क़ुरैश अर्थात मक्का वासी भी बद्र पहुंच गए।


परिस्थिति तनावपूर्ण थी। क़ुरैश की सेना काफ़ी मात्रा में सैन्य उपकरणों एवं खाद्य पदार्थों के साथ युद्ध के मैदान में उतरी थी। शुरू में उनका यही विचार था कि उनका मुक़ाबला ऐसे दुश्मन से हैं जिसमें मुक़ाबले की शक्ति नहीं है।


पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने जब इस बात का आभास किया कि संभवतः उनके साथी रात को आराम से सो नहीं सकेंगे और अगले दिन ताज़ा दम होकर दुश्मन से नहीं लड़ सकेंगे तो अल्लाह द्वारा दिए गए वचन के मुताबिक़ फ़रमाया, अगर तुम्हारी संख्या कम है तो घबराओ नहीं। बड़ी संख्या में फ़रिश्ते तुम्हारी सहायता करेंगे। पैग़म्बरे इस्लाम ने उनकी हिम्मत बंधाई और जीत का भरोसा दिलाया, इस प्रकार मुसलमान रात को बड़े ही आराम से सोए। दूसरी समस्या कि जिसके बारे में योद्धा चिंतित थे रण क्षेत्र की भूगोलिक स्थिति थी। बद्र की ज़मीन पत्थरीली थी और उन छोटे छोटे पत्थरों में पाव धंसते थे और योद्धाओं की गतिशीलता प्रभावित होती थी। लेकिन उस रात बारिश हुई। योद्धाओं ने बारिश के पानी से वोज़ु किया।


दूसरे दिन सुबह को इस्लाम का छोटा सैन्य दल भरपूर आत्मविश्वास के साथ रण क्षेत्र में दुश्मन के मुक़ाबले में खड़ा हो गया। सबसे पहले पैग़म्बरे इस्लाम (स) शांति का प्रस्ताव दिया। क़ुरैश के कुछ प्रमुख नेता शांति के पक्ष में थे, लेकिन अबू जहल ने इसका विरोध किया। अंततः युद्ध भड़क उठा।


युद्ध के आरंभ में पैग़म्बरे इस्लाम (स) के चाचा हजरत हमज़ा इमाम अली (अ) और कुछ दूसरे वीर योद्धाओं ने एक एक करके युद्ध किया जो उस समय की परम्परा थी। इस्लामी योद्धाओं ने दुश्मन को महत्वपूर्ण क्षति पहुंचाई और उनके कई लड़ाकों को ढेर कर दिया। उसके बाद, अबू जहल ने सार्वजनिक हमले का आदेश दिया। पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने मुसलमानों से कहा था कि दुश्मन की अधिक संख्या पर नज़र न रखें, बल्कि केवल अपने प्रतिद्वंद्वी पर नज़र रखें और अल्लाह से सहायता की इच्छा करें। मुसलमानों की वीरता और स्थिरता ने क़ुरैश की सेना के क़दम उखाड़ दिए। परिणाम स्वरूप अबू जहल समेत दुश्मन के 70 लड़ाके मारे गए और इतनी ही संख्या में बंदी बना लिए गए। मुसलमानों की ओर से बहुत कम लोग शहीद हुए। इस प्रकार से पहले ही युद्ध में अल्लाह की सहायता से मुसलमानों ने अपने शक्तिशाली दुश्मन को मात दे दी। (इमाम रज़ा (अलैहिस्सलाम) का अख़लाक़)


सूरए अनफ़ाल की 9वीं से 14वीं आयतों तक बद्र युद्ध की संवेदनशील परिस्थितियों और मुसलमानों पर अल्लाह की विभिन्न प्रकार की अनुकंपाओं का उल्लेख है। ताकि उन्हें अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के लिए प्रेरणा मिले और भविष्य में भी वे सफलता उनके क़दम चूमे।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

ज़िक्रे ख़ुदा
मरातिबे कमाले ईमान
आलमे बरज़ख
अँबिया का अपनी पूरी ज़िन्दगी में ...
सुन्नत अल्लाह की किताब से निकली ...
इन्सानी जीवन में धर्म की ...
अल्लामा इक़बाल की ख़ुदी
इस्लाम और इँसान की सरिश्त
हस्त मैथुन जवानी के लिऐ खतरा
क़ानूनी ख़ला का वुजूद नही है

 
user comment