Hindi
Friday 29th of March 2024
0
نفر 0

शेख़ ज़कज़की को मेडिकल टेस्ट की अनुमति मिली।

शेख़ ज़कज़की के हाथों में छड़ी और गले में पट्टी बंधी हुई थी। उन्हें काल कोठरी से बाहर निकाल कर अबूजा के अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया इसी बीच उन्होंने पत्रकारों से कुछ बातें कीं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: नाइजीरिया में वरिष्ठ शिया धर्मगुरू हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन शेख़ इब्राहीम ज़कज़की जिनको दो साल से नाइजीरिया सेना ने अवैध रूप से कैद कर रखा है। कल 13 जनवरी को पहली बार पत्रकारों के सामने लाया गया।
शेख़ ज़कज़की के हाथों में छड़ी और गले में पट्टी बंधी हुई थी। उन्हें काल कोठरी से बाहर निकाल कर अबूजा के अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया इसी बीच उन्होंने पत्रकारों से कुछ बातें कीं।
शेख़ ज़कज़की ने पत्रकारों से कहा कि : मैं अभी जिंदा हूँ और अल्लाह का शुक्र अदा करता हूँ।
उन्होंने कहा कि : मुझे आज इजाज़त मिली है कि मैं मेडिकल टेस्ट करवा सकूँ।
उन्होंने नाइजीरिया की जनता का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया।
शेख़ ज़कज़की को मेडिकल टेस्ट कराने की अनुमति पिछले दिनों लोगों द्वारा बड़े स्तर पर किए गए प्रदर्शनों के बाद मिली है।
ज्ञात रहे कि दिसम्बर 2015 में नाइजीरिया सेना ने ज़ारिया में बक़ीयतुल्लाह इमामबाड़े में एक धार्मिक सम्मेलन क दौरान हमला करके एक हज़ार शिया मुसलमानों का नरसंहार किया था जबकि शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को घायल अवस्था में गिरफ़्तार कर लिया था और अभी तक अवैध रूप से सेना की हिरासत में थे। 

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

यमन, लाखों मुसलमानों ने मनाया ...
इस्राईली युद्धक विमानों ने फिर की ...
तकफ़ीरी आतंकवादियों का एक और ...
भारत में इमाम हसन असकरी(अ0) की सीरत ...
व्हाइट हाउस के सामने फायरिंग
जायोनी और तकफीरी, एक ही ...
बरेलवी उल्मा ने सलमान नदवी को ...
अगर ईरान मदद न करता तो बग़दाद पर ...
लखनऊ आसिफ़ी मस्जिद में मनाया गया ...
लीबिया, 200 प्रवासियों की समुद्र ...

 
user comment