Hindi
Wednesday 24th of April 2024
0
نفر 0

फातेमा बिन्ते असद का आज दिलबर आ गया

फातेमा बिन्ते असद का आज दिलबर आ गया मोमिनो खुशियॉ मनाओ अ
फातेमा बिन्ते असद का आज दिलबर आ गया



फातेमा बिन्ते असद का आज दिलबर आ गया
मोमिनो खुशियॉ मनाओ अपना रहबर आ गया

 

इन्नमा की ले के मोहरे इस्मते परवरदिगार
मुत्तलिब का पोता और ज़हरा का शौहर आ गया

 

अज़दहे को चीरने, खैबर के दर को तोड़ने
खाना ए रब्बे जली मे आज हैदर आ गया

 

साहबे नहजुल बलाग़ा, वारीसे इल्मे नबी
इल्म के दर खोलने देखो सुख़नवर आ गया

 

खाना ए काबा पूछा, बोल तू क्यू खुश हुआ
बोला काबा आज शेरे रब्बे अकबर आ गया

 

अम्र इब्ने अब्देवुद मैदान से रूख़ मोड़ ले
कुल्ले ईमॉ की सनद लेकर दिलावर आ गया

 

जंग का पासा पलट जाता था सुन कर बात
लोग जब कहते थे आक़ाए अबुज़र आ गया

 

हैं बहुत मसरूर सुन कर ये खबर हुरो मलक
तोड़ने लातो हुबल नफ्से पयम्बर आ गया

 

क़ुरआ अन्दाज़ी हुई जन्नत मे जाने के लिए
खुश नसीबी देखीये मीसम का नंबर आ गया

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

कर्बला में इमाम हुसैन ...
जो शख्स शहे दी का अज़ादार नही है
इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम का ...
पाक मन
मुहाफ़िज़े करबला इमाम सज्जाद ...
इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत
पैगम्बर अकरम (स.) का पैमाने बरादरी
मासूमाऐ क़ुम जनाबे फातेमा बिन्ते ...
इमाम मूसा काज़िम (अ.ह.) के राजनीतिक ...
पैग़म्बरे इस्लाम स.अ. की वफ़ात

 
user comment