Hindi
Thursday 28th of March 2024
0
نفر 0

वह स्थान जहाँ अल्लाह ने पहली बार हज़रत मूसा (अ) को संबोधित किया।

मिस्र के पुरातत्व विभाग ने उस स्थान का पता लगाने का दावा किया है जहां उसके अनुसार अल्लाह ने पहली बार हज़रत मूसा (अ) को संबोधित किया था। अल-आरबिया डॉट नेट की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के पुरातत्व विभाग ने जिस स्थान का पता लगाया है वह स्थान वही है जहां अल्लाह ने अपने पैग़म्बर हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम को संबोधित करते हुए कहा था 'अपने जूते उतार दो, तुम पवित्र स्थान पर खड़े हो'। मिस्र के पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ
वह स्थान जहाँ अल्लाह ने पहली बार हज़रत मूसा (अ) को संबोधित किया।

मिस्र के पुरातत्व विभाग ने उस स्थान का पता लगाने का दावा किया है जहां उसके अनुसार अल्लाह ने पहली बार हज़रत मूसा (अ) को संबोधित किया था।
अल-आरबिया डॉट नेट की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के पुरातत्व विभाग ने जिस स्थान का पता लगाया है वह स्थान वही है जहां अल्लाह ने अपने पैग़म्बर हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम को संबोधित करते हुए कहा था 'अपने जूते उतार दो, तुम पवित्र स्थान पर खड़े हो'।
मिस्र के पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर अब्दुल रेहान ने बताया कि मिस्र में स्थित सीना के पहाड़ में मौजूद पवित्र स्थान “सेंट कैथरीन” वह स्थान है जहां अल्लाह ने हज़रत मूसा (अ) को संबोधित किया। डॉक्टर रेहान का मानना है कि यही वह बातें हैं जो अल्लाह ने पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद (स) से की हैं जो पवित्र क़ुरान में भी मौजूद है।
अब्दुल रेहान बताते हैं कि "सभी अनुसंधान रिपोर्टों से यह सिद्ध होता है कि यह वही स्थान है जहां अल्लाह ने प्रत्यक्ष्य रूप से हज़रत मूसा से वार्ता की थी। डॉक्टर रेहान के शोध के अनुसार इस पवित्र स्थान में एक ऐसी झाड़ी मौजूद है जिसके बारे में माना जाता है कि ये जलने वाली झाड़ी है जहां अल्लाह ने हज़रत मूसा से बात की।
उल्लेखनीय है कि है कि इससे पहले यह बात तो सबको पता थी कि अल्लाह ने मिस्र में मौजूद सीना पहाड़ पर, जिसको “तूर का पहाड़ भी कहते हैं”, हज़रत मूसा से बात की थी मगर किसी स्पष्ट स्थान के बारे में यह दावा पहली बार सामने आया है

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

अगर ईरान मदद न करता तो बग़दाद पर ...
लखनऊ आसिफ़ी मस्जिद में मनाया गया ...
लीबिया, 200 प्रवासियों की समुद्र ...
लेबनान, अलक़ायदा का सरग़ना अबू ...
बोकोहराम ने स्कूल से किया 110 ...
सऊदी अरब में बनेगी ईवानिका ट्रम्प ...
आतंकवाद की फैलती जड़ों को काटना ...
बहरैन, आले ख़लीफ़ा की ओर से विरोध ...
क़ुद्स दिवस की रैलियों में हिस्सा ...
हम सभी साइबर हमलों का विनाशकारी ...

 
user comment