Hindi
Thursday 28th of March 2024
0
نفر 0

नाइजीरिया, जल्द ही शेख़ ज़कज़की को रिहा कर दिया जाएगा।

नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन के एक सदस्य के अनुसार, पिछले एक साल से भी ज़्यादा से जेल में बंद इस आंदोलन के नेता आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की को निकट भविष्य में रिहा कर दिया जाएगा। शुक्रवार को नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन के इस सदस्य ने ट्वीट करके सूचना दी कि अगले 45 दिनों के दौरान, शेख़ ज़कज़की
नाइजीरिया, जल्द ही शेख़ ज़कज़की को रिहा कर दिया जाएगा।

नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन के एक सदस्य के अनुसार, पिछले एक साल से भी ज़्यादा से जेल में बंद इस आंदोलन के नेता आयतुल्लाह शेख़ इब्राहीम ज़कज़की को निकट भविष्य में रिहा कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन के इस सदस्य ने ट्वीट करके सूचना दी कि अगले 45 दिनों के दौरान, शेख़ ज़कज़की को आज़ाद कर दिया जाएगा।
इस रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया की उच्चतम अदालत ने सरकार से शेख़ ज़कज़की को आज़ाद करने के लिए कहा है और उसे आदेश दिया है कि उनकी आज़ादी के बाद उनके रहने के लिए घर का प्रबंध करे।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर 2015 को नाइजीरियाई सैनिकों ने शिया श्रद्धालुओं पर फ़ायरिंग करके सैकड़ों लोगों को शहीद कर दिया था और उनके धार्मिक स्थल और शेख़ ज़कज़की के घर को ध्वस्त कर दिया था।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

अगर ईरान मदद न करता तो बग़दाद पर ...
लखनऊ आसिफ़ी मस्जिद में मनाया गया ...
लीबिया, 200 प्रवासियों की समुद्र ...
लेबनान, अलक़ायदा का सरग़ना अबू ...
बोकोहराम ने स्कूल से किया 110 ...
सऊदी अरब में बनेगी ईवानिका ट्रम्प ...
आतंकवाद की फैलती जड़ों को काटना ...
बहरैन, आले ख़लीफ़ा की ओर से विरोध ...
क़ुद्स दिवस की रैलियों में हिस्सा ...
हम सभी साइबर हमलों का विनाशकारी ...

 
user comment