Hindi
Tuesday 16th of April 2024
0
نفر 0

ज़ायोनी सैनिकों के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर हमले, कई फ़िलिस्तीनी घायल हुए।

ज़ायोनी सैनिकों ने अनेक फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर हमला किया जिसमें कई फ़िलिस्तीनी घायल हुए। समाचार एजेंसी मअन के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार की सुबह अतिग्रहित पश्चिमी तट के जेनीन शहर के दक्षिण में स्थित क़ुबातिया क़स्बे पर हमला करके बिलाल अबू ज़ैद के घर को ध्वस्त कर दिया। बिलाल अबू ज़ैद इस समय ज़ायोनी शासन की जेल में बंद है। ज़ायोनी सैनिकों के हम
ज़ायोनी सैनिकों के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर हमले, कई फ़िलिस्तीनी घायल हुए।

ज़ायोनी सैनिकों ने अनेक फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर हमला किया जिसमें कई फ़िलिस्तीनी घायल हुए।
समाचार एजेंसी मअन के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने सोमवार की सुबह अतिग्रहित पश्चिमी तट के जेनीन शहर के दक्षिण में स्थित क़ुबातिया क़स्बे पर हमला करके बिलाल अबू ज़ैद के घर को ध्वस्त कर दिया। बिलाल अबू ज़ैद इस समय ज़ायोनी शासन की जेल में बंद है।
ज़ायोनी सैनिकों के हमले के कारण फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़प हुयी जिसमें कम से कम 5 फ़िलिस्तीनी ज़ायोनी सैनिकों की गोली से घायल हुए।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने रविवार की रात पश्चिमी तट के नाबलुस शहर के दक्षिण में हवारा चेकपोस्ट पर एक फ़िलिस्तीनी जवान को गिरफ़्तार कर लिया।
अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सैनिक हर दिन विभिन्न बहानों से फ़िलिस्तीनियों के घरों व दुकानों पर हमला, उनकी संपत्ति को बर्बाद और उन्हें गिरफ़्तार करते हैं।
इस समय ज़ायोनी शासन की जेल में 7000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी बहुत ही दयनीय स्थिति में क़ैद हैं।


source : abna24
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

दाइश को अमरीका की ओर से मिल रहे ...
इस्लामाबाद में केराअते कुरआन ...
सऊदी आतंकवादियों ने एक शिया जवान ...
यमनी सैनिकों ने सऊदी अरब में ...
पाकिस्तानी महिलाओं और बच्चों का ...
राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा, 5 ...
आयतुल्लाह ख़ामेनई का यूरोपीय व ...
आजाद कश्मीर में "कुरानी मफ़ाहीम" ...
अंसारुल्लाह का मआरिब और अलबैज़ा ...
भारत से वार्ता के लिए तैयार है ...

 
user comment