Hindi
Saturday 20th of April 2024
0
نفر 0

भारत और चीन की सेनाओं ने किया लद्दाख़ में पहला संयुक्त अभ्यास

भारत और चीन की सेनाओं ने पहला साझा अभ्यास लद्दाख में किया। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास रविवार को भारत-चीन की सीमा के पास चुशुल-मोल्दो क्षेत्र में किया गया। एलएसी पर यह अभ्यास दोनों देशों के जवानों के बीच सीमा पर आपसी मेलजोल को बढ़ाने और शांति बनाए रखने के लिए हो रहे प्रयासों का हिस्सा है। ये अभ्यास मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान संयुक्त तौर पर चलाने पर केन्द्रित था। 30 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व कर्नल
भारत और चीन की सेनाओं ने किया लद्दाख़ में पहला संयुक्त अभ्यास

भारत और चीन की सेनाओं ने पहला साझा अभ्यास लद्दाख में किया। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास रविवार को भारत-चीन की सीमा के पास चुशुल-मोल्दो क्षेत्र में किया गया।


एलएसी पर यह अभ्यास दोनों देशों के जवानों के बीच सीमा पर आपसी मेलजोल को बढ़ाने और शांति बनाए रखने के लिए हो रहे प्रयासों का हिस्सा है। ये अभ्यास मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान संयुक्त तौर पर चलाने पर केन्द्रित था।
 


30 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व कर्नल चंद्र सिंह ने और चीनी सैन्य दल का नेतृत्व कर्नल क्यू-यी ने किया। ये साझा अभ्यास इस बात पर केन्द्रित था कि अगर सीमा पर प्राकृतिक आपदा आ जाए तो दोनों देश मिलकर कैसे बचाव और राहत अभियान चलाएंगे।
 


ये साझा अभ्यास शिनो इंडिया कोऑपरेशन 2016 नाम से एक दिन चला। भारत और चीन की सेना के बीच पहले से हैंड इन हैंड नाम से आपसी विश्वास और भरोसा बढ़ाने के लिये सैन्य अभ्यास होते रहे हैं।
 


source : irib
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

विश्व क़ुद्स दिवस, सुप्रीम लीडर ...
पाप 1
आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक ...
सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों ने ...
सुप्रीम कोर्ट के जजों ने दी ...
इमाम अली अलैहिस्सलाम की दृष्टि मे ...
इमाम सादिक़ अलैहिस्सलाम और ...
हज़रत यूसुफ़ और ज़ुलैख़ा के इश्क़ ...
मनमानी फीस वसूलने वालों पर शिकंजा ...
दस मोहर्रम के सायंकाल को दो भाईयो ...

 
user comment