Hindi
Saturday 20th of April 2024
0
نفر 0

भारत व ईरान सहित पूरी दुनिया में इमाम हुसैन (अ.ह.) के जन्मदिवस पर जश्न का माहौल।

दुनिया के विभिन्न देशों में ख़ास कर भारत, पाकिस्तान और ईरान में बहुत उत्साह के साथ रसूले इस्लाम स.अ. के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस का जश्न मनाया जा रहा है। ईरान भर में रसूले इस्लाम स.अ. के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के
भारत व ईरान सहित पूरी दुनिया में इमाम हुसैन (अ.ह.) के जन्मदिवस पर जश्न का माहौल।

दुनिया के विभिन्न देशों में ख़ास कर भारत, पाकिस्तान और ईरान में बहुत उत्साह के साथ रसूले इस्लाम स.अ. के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस का जश्न मनाया जा रहा है।
ईरान भर में रसूले इस्लाम स.अ. के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जन्मदिवस के हिसाब से जश्न मनाया जा रहा है। ईरान के सभी छोटे-बड़े शहरों में पिछली रात से ही जश्न और खुशियों की महफ़िलों का आयोजन किया गया है और मस्जिदों, इमाम बाड़ों और सड़कों पर सजावट का प्रबंध भी किया गया है। मशहद में हज़रत इमाम अली रेज़ा अलैहिस्सलाम के रोज़े में महफ़िल का आयोजन हुआ जिसमें लाखों की संख्या में ईरानी और विदेशी ज़ाएरीन ने हिस्सा लिया, इस अवसर पर शायरों ने हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शान में क़सीदे पड़े जबकि वक्ताओं ने आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर रौशनी डाली।
पवित्र शहर क़ुम में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की विलादत के हिसाब से पूरा शहर विशेषकर हज़रत फ़ातिमा मासूमा सलामुल्लाह अलैहा का रौज़ा जगमगा रहा है और मीलाद की विभिन्न महफ़िलों का आयोजन किया गया है जिनका सिलसिला बदस्तूर जारी है, जिनमें लाखों की संख्या में अहलेबैत अ. के चाहने वाले हिस्सा ले रहे हैं।
ईरान के विभिन्न शहरों से ज़ायरीन की बड़ी संख्या क़ुम पहुंची है ताकि हज़रत मासूमा के रौज़े में हाज़िर होकर आपकी सेवा में इमाम हुसैन अ. की विलादत की बधाई दें।


source : abna
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

जो शख्स शहे दी का अज़ादार नही है
इमाम सज्जाद अलैहिस्सलाम का ...
पाक मन
मुहाफ़िज़े करबला इमाम सज्जाद ...
इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत
पैगम्बर अकरम (स.) का पैमाने बरादरी
मासूमाऐ क़ुम जनाबे फातेमा बिन्ते ...
इमाम मूसा काज़िम (अ.ह.) के राजनीतिक ...
पैग़म्बरे इस्लाम स.अ. की वफ़ात
हक़ और बातिल के बीच की दूरी ??

 
user comment