Hindi
Thursday 25th of April 2024
0
نفر 0

सुई की नोक के बराबर भी शिया सुन्नी मतभेद फैलाने वाला इस्लाम का ग़द्दार है।

विलायत इंटरनेशनल चैनल के डायरेक्टर ने कहा कि सुई की नोक के बराबर भी शिया सुन्नी मतभेद फैलाने वाला इस्लाम का ग़द्दार है।
इंटरनेशनल नेटवर्क चैनल विलायत के डायरेक्टर आयतुल्लाह हुसैनी क़ज़वीनी ने इस्लामी धर्म एकता परिषद के प्रमुख आयतुल्लाह शेख मोहसिन अराकी के साथ बैठक में कहा कि जो सुई की नोक के बराबर भी शिया सुन्नी मतभेद फैलाने की कोशिश करे वह इस्लाम का ग़द्दार है।
उन्होंने सुन्नी मुसलमानों के निकट सम्मानित लोगों के अपमान से लोगों को बाज़ रहने की ताकीद करते हुए कहा कि अहले सुन्नत के बुजुर्गों का अपमान करना बड़ा पाप है।
आयतुल्लाह हुसैनी क़ज़वीनी ने एकता को मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि आज शिया और सुन्नी के बीच एकता, हमदिली और भाईचारगी अकेली वह चीज़ है जिससे वहाबियत को हराया जा सकता है।
विलायत चैनल के डायरेक्टर ने शिया सुन्नी भाई चारगी को पहले से अधिक मजबूती पहुंचाये जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

 


source : abna.ir
0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

हदीसे किसा
इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम ...
हजरत अली (अ.स) का इन्साफ और उनके ...
अरफ़ा, दुआ और इबादत का दिन
आख़री नबी हज़रत मुहम्मद स. का ...
ग़ैबत
इमाम हसन(अ)की संधि की शर्तें
बिस्मिल्लाह के प्रभाव 4
ख़ून की विजय
इस्लाम का मक़सद अल्लामा इक़बाल के ...

 
user comment