Hindi
Thursday 25th of April 2024
0
نفر 0

यमन, शांति प्रयास को फिर धचका, सेना की ज़बरदस्त जवाबी कार्यवाही, दर्जनों हताहत

यमन, शांति प्रयास को फिर धचका, सेना की ज़बरदस्त जवाबी कार्यवाही, दर्जनों हताहत

हमलावर सऊदी गठबंधन के सैनिकों ने पश्चिमी यमन में अलहुदैदा के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोलाबारी की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी गठबंधन के सैनिकों ने अलहुदैदा प्रांत में स्थित हीस के पूर्वी क्षेत्रों को भी मार्टर गोलों से हमले का निशाना बनाया जबकि दुरैहमी के क्षेत्र पर भी सऊदी युद्धक विमानों ने बमबारी की है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए हज्जा प्रांत में सऊदी गठबंधन के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में सऊदी गठबंधन के दसियों सैनिक हताहत व घायल हुए हैं।

ज्ञात रहे कि यमन में युद्ध समाप्त कराने के लिए अब तक कई बार प्रयास हो चुके हैं किन्तु सऊदी अरब और उसके घटकों की हठधर्मी के कारण शांति के प्रयास बार बार विफल सिद्धय हुए हैं।

सऊदी अरब और उसके घटकों ने मार्च 2015 से यमन पर अपने पाश्विक हमलों का क्रम शुरु कर रखा है जिनमें अब तक दसियों हज़ार यमनी हताहत औरर घायल हुए हैं जबकि दसियों लाख यमनी नागरिक बेघर हो चुके हैं। इन हमलों के कारण यमन का मूलभूत नागरिक ढांचा पूरी तरह तबाह हो चुका है।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

ইরানের ধর্মভিত্তিক জনগণের শাসন ...
उत्तर प्रदेश के स्कूलों को भी ...
इराक़ के रक्षामंत्री ख़ालिद अल ...
भारत का अमरीका को एक और झटका, डॉलर ...
भारत में 69वाँ स्वतंत्रता दिवस ...
शराबी और पश्चाताप 2
हदीसो के उजाले मे पश्चाताप 3
क़ुरआन तथा पश्चाताप जैसी महान ...
तीन शाबान के आमाल
पाकिस्तान, कराची में इमाम हुसैन अ. ...

 
user comment