Hindi
Friday 19th of April 2024
0
نفر 0

मलेशिया में इस्राईलियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, अरब देशों को पाठ लेना चाहिए

मलेशिया में इस्राईलियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, अरब देशों को पाठ लेना चाहिए

मलेशिया के विदेश मंत्री ने एलान किया है कि उनका देश भविष्य में कोई भी ऐसा आयोजन नहीं करेगा, जिसमें इस्राईल भाग लेने वाला हो।

बुधवार को मलेशियाई विदेश मंत्री सैफ़ुद्दीन अब्दुल्लाह ने यह भी कहा कि मलेशियाई सरकार पैरा तैराकी प्रतियोगिता में इस्राईली एथलीटों के भाग लेने पर लगाए गए प्रतिबंध पर अटल रहेगी।

जुलाई में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 2020 में टोक्यो में आयोजित होने वाले पैरालिम्पिक्स के लिए क्वालीफाइंग चरण होगी।

अब्दुल्लाह का कहना था कि मंत्रीमंडल ने पिछले ही हफ़्ते यह फ़ैसला किया है कि कोई भी इस्राईली प्रतिनिधिमंडल मलेशिया में प्रवेश नहीं कर सकता, वह खेल के लिए हो या किसी और आयोजन के लिए।

क़रीब 65 प्रतिशत मुसलमानों की संख्या वाला मलेशिया एक ऐसा मुस्लिम देश है, जो हमेशा ही फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के अत्याचारों की खुलकर निंदा करता रहा है, हालांकि सऊदी अरब जैसे कुछ अरब देश जो दुनिया भर के मुसलमानों का नेतृत्व करने का दावा करते हैं, इस्राईल से ख़ुफ़िया रूप से या खुलकर सहयोग कर रहे हैं और इस्राईली अधिकारियों का अपने देश में स्वागत कर रहे हैं।

मलेशियाई विदेश मंत्री का कहना था कि उनके देश ने यह फ़ैसला किया है कि अब किसी भी ऐसे आयोजन की मेज़बानी नहीं करेगा, जिसमें इस्राईल शामिल होगा।

मलेशिया इस्राईल को औपचारिकता प्रदान नहीं करता है और उसके तेल-अवीव से किसी तरह के कोई कूटनीतिक संबंध नहीं हैं, यह मुस्लिम देश फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों के समर्थन पर बल देता है।

मलेशिया ने अमरीका और ऑस्ट्रेलिया द्वारा यरूशलम या बैतुल मुक़द्दस को इस्राईली राजधानी के रूप में मान्यता देने के फ़ैसले का कड़ा विरोध किया था।

मलेशिया ने इसे फ़िलिस्तीनियों का अपमान क़रार देते हुए स्वाधीन फ़िलिस्तीनी देश के गठन पर बल दिया।


0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों ने ...
सुप्रीम कोर्ट के जजों ने दी ...
इमाम अली अलैहिस्सलाम की दृष्टि मे ...
इमाम सादिक़ अलैहिस्सलाम और ...
हज़रत यूसुफ़ और ज़ुलैख़ा के इश्क़ ...
मनमानी फीस वसूलने वालों पर शिकंजा ...
दस मोहर्रम के सायंकाल को दो भाईयो ...
ईश्वर को कहां ढूंढे?
युसुफ़ के भाईयो की पश्चाताप 4
क़ुरआन की फेरबदल से सुरक्षा

 
user comment