Hindi
Saturday 20th of April 2024
0
نفر 0

मस्जिद या ईदगाह के अंदर नमाज़ पढ़े मुस्लिम- हरियाणा मुख्यमंत्री

मस्जिद या ईदगाह के अंदर नमाज़ पढ़े मुस्लिम- हरियाणा मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ रहे लोगों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगाने के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा की नमाज सार्वजनिक जगहों पर नहीं बल्कि मस्जिद या ईदगाह में पढ़ी जानी चाहिए..........

अबनाः हरियाणा के मुख्यमंत्री  ने गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ रहे लोगों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगाने के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा की  नमाज सार्वजनिक जगहों पर नहीं बल्कि मस्जिद या ईदगाह में पढ़ी जानी चाहिए.
खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार का काम है. खुले में नमाज की घटनाएं आजकल बढ़ी हैं. नमाज मस्जिद या ईदगाह में पढ़ी जानी चाहिए, बजाय कि सार्वजनिक स्थलों के. खट्टर कल से इस्रायल और यूके के दौरे पर जा रहे हैं. उन्होंने इसी की जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता बुलाई थी जिसमें पत्रकारों ने उनसे गुरुग्राम की घटना का जिक्र करते हुए सवाल पूछे थे।
बता दें  कि गुरुग्राम में  नमाज़ पढ़ रहे लोगों को वहां से भगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बाद में कई अन्य जगहों पर ऐसी घटनाएं सामने आईं.

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

नाइजीरिया में सेना द्वारा ...
मुसलमानों में आक्रोशः ...
चीन का सैन्य बजट बढ़ा, पड़ोसी देश ...
श्रीलंका में होटलों और गिरजाघरों ...
इल्म
शेख़ ईसा क़ासिम ऑप्रेशन के बाद घर ...
भारतीय सीईओ पर ट्रंप समर्थकों ...
लंदन की मस्जिद में नमाज़ियों पर ...
दिल्ली में बहरैन सरकार के अपराधों ...
हैदराबाद में इंटरनेशनल मुस्लिम ...

 
user comment