Hindi
Tuesday 16th of April 2024
0
نفر 0

व्हाइट हाउस के सामने फायरिंग

फायरिंग में एक व्यक्ति के अलावा किसी और के घायल होने की सूचना नहीं है जबकि मेडिकल टीम ने समय पर पहुंचकर....

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार व्हाइट हाउस की दीवार के समीप फायरिंग में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर घायल कर दिया है। सिक्योरिटी फोर्सेस ने व्हाइट हाउस को तुरंत ही बंद कर दिया।
अमेरिकी सूत्रों के अनुसार व्हाइट हाउस के बाहर जब फायरिंग की आवाज सुनी गई उसके बाद सिक्योरिटी फोर्सेस ने व्हाइट हाउस और उसके आसपास के क्षेत्रों को घेर लिया, व्हाइट हाउस के दरवाजे बंद कर दिए गए और किसी को आने जाने की अनुमति नहीं दी गई।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि पहले तो एक व्यक्ति ने व्हाइट हाउस के बाहर स्वयं को गोली मारी जिससे वह घायल है।
फायरिंग में एक व्यक्ति के अलावा किसी और के घायल होने की सूचना नहीं है जबकि मेडिकल टीम ने समय पर पहुंचकर घायल को मेडिकल सुविधा पहुंचाई।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप वह इस समय फ्लोरिडा में मौजूद हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस के बाहर होने वाली फायरिंग के बारे में बता दिया गया है।

0
0% (نفر 0)
 
نظر شما در مورد این مطلب ؟
 
امتیاز شما به این مطلب ؟
اشتراک گذاری در شبکه های اجتماعی:

latest article

दाइश को अमरीका की ओर से मिल रहे ...
इस्लामाबाद में केराअते कुरआन ...
सऊदी आतंकवादियों ने एक शिया जवान ...
यमनी सैनिकों ने सऊदी अरब में ...
पाकिस्तानी महिलाओं और बच्चों का ...
राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा, 5 ...
आयतुल्लाह ख़ामेनई का यूरोपीय व ...
आजाद कश्मीर में "कुरानी मफ़ाहीम" ...
अंसारुल्लाह का मआरिब और अलबैज़ा ...
भारत से वार्ता के लिए तैयार है ...

 
user comment